STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Romance

4  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Romance

मैं पानी हूं

मैं पानी हूं

1 min
0

मैं पानी हूं --------


मैं पानी हूं 

जीवन की कहानी हूं 

बादल का भाग्य 

समुद्र की गहराई हूं 

गंगा की पवित्रता 

आंखों की तराई हूं ।


मैं पानी हूं 

बूंद - बूंद स्वरूप हूं 

यमुना का प्रेम 

झरनों का संगीत हूं 

हर कंठ की प्यास 

धरती का अस्तित्व हूं ।


मैं पानी हूं 

जन्म- मरण की कहानी हूं 

आरंभ- अंत जो लिखा 

वो अमर स्याही हूं 

विनाश - सृजन का रूप 

मैं पानी हूं...


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश, 283111

9627912535



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance