STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Romance

4  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Romance

पुरुष

पुरुष

1 min
0

पुरुष

-----


पुरुष! तुम देव हो,

कर्म तुम्हारे पावन,

युग-युग से त्याग-समर्पण की पहचान,

तुम से ही सुंदर समतल जीवन।


पाषाण हृदय पदवी पायी,

नित हार-हार सहकर भी

संघर्षों का दामन थामा,

उर हुआ क्षत-विक्षत,

आँसू की एक बूँद आँखों तक न आयी।


मन का मन में ही रखना,

जख्म रहेंगे सदा हरे,

पास मरहम रखना।


पुरुष! तुम देव हो,

विश्वास अटूट रखना,

युद्ध मिलेंगे पग-पग पर

वनवास ग्रहण कर लेना,

पर संधि पत्र मत लिखना।


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance