डर खत्म हो गया
डर खत्म हो गया
डर खत्म हो गया
---------------
मौत से मैंने जब गुफ्तगू की, डर खत्म हो गया,
स्वयं से स्वयं ही बात की तो भ्रम से मुक्त हो गया।
आँसुओं की बनाई स्याही, मैं अक्षर अमिट हो गया,
जब से पहचाना खुद को, मैं इतिहास हो गया।
तराश ने की चोट सही पत्थर, भगवान हो गया,
जगहित जो पी गया गरल, वो शिवशंकर हो गया।
अपनों ने जब ठुकराया, मैं खुद का सहारा हो गया,
अंधेरों से जो लड़ गया, वो भोर का उजाला हो गया।
दर्द सहकर भी जो मुस्कुराया, वो अमर हो गया,
मौत से मैंने जब गुफ्तगू की, डर खत्म हो गया।
० मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

