STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Tragedy Classics Inspirational

4  

Tanha Shayar Hu Yash

Tragedy Classics Inspirational

तूफ़ान

तूफ़ान

1 min
273

जब वक़्त की बारी आती है,

हर सतह से रेत उड़ जाती है।


सहम जाती है हर नज़र वहां,

जब जिंदगी तूफ़ान में जाती है।


हर ज़र्रा अपना वजूद खो देता है,

जब धरती सागर में खो जाती है।


हर आशियाँ उजड़ा नज़र आता है,

हर दिमाग की सोच खो जाती है।


फिर जीवन की तलाश में ज़िंदगी, 

धरती पर फिर जन्म कंही पाती है।


जब वक़्त की बारी आती है,

हर चेहरे से पर्दे उठाती है।  

                         

हर चेहरा धुंधला हो जाता है                    

जब पहचानने की बारी आती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy