STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Tragedy

4  

Minal Aggarwal

Tragedy

तू मेरा नायक है

तू मेरा नायक है

2 mins
273

तू मेरा नायक है 

यह जीवन एक फिल्मी पर्दा है और 

तू उस पर एक नायक सा उभरकर 

मेरे लिए एक आदर्श स्थापित करता है 


मैं इस दुनिया में 

तेरे जैसा किसी दूसरे को नहीं पाती 

खुद को भी तेरी एक विराट छवि के आगे 

बौना महसूस करती हूं 

तू मेरे लिए राम है 

कृष्ण है 


इंसान के रूप में भगवान है 

तू गुणों की एक खान है 

मैं तेरे में अभी तक 

एक भी अवगुण नहीं ढूंढ पाई 

तेरी एक झलक पाने को मैं 

तरसती हूं 


तेरी दूर से आती है आवाज को सुनने के लिए 

मैं रात भर जागकर 

यहां वहां भटकती हूं 

तेरा एक स्पर्श पाने के लिए 

अपनी रूह का दरवाजा खुला छोड़ती हूं 


तुझे मेरे दिल की जमीन पर 

उतारने के लिए 

तेरी आंखों के सितारों को 

मैं ख्वाबों के आसमान में 

तकती हूं 


तू अब एक तस्वीर सा खामोश हो 

गया है 

यह खामोश तस्वीर एक बार फिर 

बोल उठे 

उसके लिए जी तोड़ प्रयास मैं करती 

हूं 


तू मेरी नजरों से दूर कहीं 

गहरी खाइयों में खोता जा रहा है 

मौत का विलेन 

मेरे जिंदादिल नायक को 

बेमौत मार रहा है 

वह मर रहा है लेकिन 

मेरी यादों में जिंदा रहेगा 


हमेशा 

वह खो रहा है आसमान के 

बादलों में कहीं 

वादियों से उठते धुओं के साथ 

मिलकर लेकिन 

मैं पा रही हूं उसे 

आसमान से बरसती बारिश की 


बूंदों में ही कहीं भीगकर 

वह मेरा नायक है 

मैं उसकी नायिका 

वह मृत है और 

मैं जीवित 

मौत भी जुदा न कर सके 

जब दो दिलों को तो 

वह सच्ची मोहब्बत होती है 


इतिहास भी दोहराता उनकी 

प्रेम कहानी को 

नायिका भी सुनाती रहेगी 

अपने नायक की कहानी को 

अपनी आखिरी सांस तक।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy