STORYMIRROR

Rahul verma (Rv)

Inspirational Others Children

4  

Rahul verma (Rv)

Inspirational Others Children

तू क्यों मुझसे दूर है।

तू क्यों मुझसे दूर है।

1 min
371

तू क्यों मुझसे दूर है,

वापस आ जाना। 

मेरी उंगलियों को पकड़ 

मुझे रास्ता दिखा जाना।

इस जीवन की भीड़ में

अकेला सा महसूस करता हूं,

कोई भी कदम उठाने से अब डरता हूं। 

तू क्यों मुझसे दूर है,

वापस आ जाना।  

तू क्यों मुझसे दूर है,

यह बता जाना।।


अब तो बस तेरा इंतजार 

किया समय बीत जाता है,

पर तू अब कभी नहीं आता हैं। 

तेरे ना आने पर यह मन 

भी उदास सा हो जाता है। 

काफी वक्त हो गया है हमें

एक साथ खाना खाए हुए। 

तू क्यों मुझसे दूर है,

मुझे यह बता जा। 

तू मेरे साथ खाना खा जा। 

तू क्यों मुझसे दूर है,

वापस आ जा।।


तेरे चेहरे की मुस्कान ना देखे हुए

साल तो बीते काफी है,

पर खैर जो भी हो...

मुझे आज भी तेरी मुस्कान याद है

और यही मेरे लिए काफी है।

तू क्यों मुझसे दूर है...

तू क्यों मुझसे दूर है...

क्योंकि तू भी मजबूर है...

क्योंकि तू भी मजबूर है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational