STORYMIRROR

Santosh Kumar Verma

Romance

3  

Santosh Kumar Verma

Romance

तुमको मुझसे प्यार है!

तुमको मुझसे प्यार है!

1 min
263

मानो या ना मानो

तुमको मुझसे प्यार है

तभी तो बार बार 

होता तुमसे तकरार है।


तुम कहती भले नहीं

तुमको मुझसे प्यार है

नज़रें तेरी हरदम कहती

तुझसे ही इकरार है


पलकें झुकती इजहार में

हर एक मुद्रा तेरी कहती

मैं नदी की नाव,

तू ही पतवार है।


मानो या ना मानो

तुमको मुझसे प्यार है

अब कर भी दो

तुम भी इजहार

मुझे इसका वर्षों से

इंतज़ार है।


सुनने के लिए

तुम्हारे लबों से

वो अनमोल शब्द

मेरा हृदय कबसे

बेकरार है।

मानो या ना मानो

तुमको मुझसे प्यार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance