STORYMIRROR

Santosh Kumar Verma

Abstract

4  

Santosh Kumar Verma

Abstract

मिलकर कदम बढ़ाना होगा

मिलकर कदम बढ़ाना होगा

1 min
450

मिलकर कदम बढ़ाना होगा 


अफवाहों से ध्यान हटाना होगा

जागरूकता की ओर जाना होगा

यह एक से होने वाला नहीं साथी

मिलकर कदम बढ़ाना होगा।


स्वच्छता और बढ़ाना होगा

हाथ मुंह बार बार धोना होगा

बाहर जब भी निकलो साथी

मास्क पहन कर जाना होगा।


तनिक भी नहीं घबराना होगा

भीड़ नहीं लगाना होगा

जरूरत हो तभी बाहर निकलो साथी

बाकी समय घर पर ही बिताना होगा।


हाय, हेल्लो छोड़कर नमस्ते अपनाना होगा

सतर्कता सभी ओर और फैलाना होगा

महामारी की संकट है बहुत भारी साथी

सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract