STORYMIRROR

निशान्त मिश्र

Inspirational

3  

निशान्त मिश्र

Inspirational

"तुम्हें नमन हे श्रुतिधर मेरा"

"तुम्हें नमन हे श्रुतिधर मेरा"

1 min
402

"पराधीन भारत के गौरव

स्वतंत्रता संवाहक को

तुम्हें नमन हे 'श्रुतिधर' मेरा

उपनिषदों के वाहक को


नाद अनाहत के प्रतिपालक

दिव्यदृष्टि के स्वामी को

तुम्हें नमन हे 'श्रुतिधर' मेरा

धृतिधर अन्तर्यामी को


रामकृष्ण के अद्भुत अम्बक

दर्शन के शंकर - लोचन

तुम्हें नमन हे 'श्रुतिधर' मेरा

भारत के संकटमोचन


अद्वैत सांख्य के तत्ववेत्ता

ज्ञान यज्ञ अधिनायक को

तुम्हें नमन हे 'श्रुतिधर' मेरा

राष्ट्र कीर्ति उन्नायक को"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational