STORYMIRROR

Meeta Khurana

Romance

3  

Meeta Khurana

Romance

तुम

तुम

1 min
224

मै रेत सी प्यासी थी 

तुम बादल बन सौंदर्य से भर गए मुझे

मैं सीप बनी पड़ी थी कहीं


तुम मोती बन अनमोल कर गए मुझे

जब मै बेलगाम नदी बनकर बही

तो तुमने किनारा बनकर थाम लिया मुझे


जब मैं तितली बनी 

तो तुमने फूल बनकर पास बुला लिया मुझे

जब जब मै भटकी यहाँ वहाँ


तुमने थामकर हाथ मेरा राह दिखा दी मुझे

मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत शह हूँ

क्योंकि तराशा है तुमने मुझे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance