STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Inspirational

तुम मेरी हिम्मत

तुम मेरी हिम्मत

1 min
442

तुमसे ही हिम्मत ताकत है


तुमसे ही हिम्मत ताकत है,

तुझसे ही जग सलामत हैं।

जहाँ की सब खुशियाँ तुझसे,

तू ही तो शिष्यों की ताकत हैं।


सद्गुरु रहता तो कण कण में,

हर पल राह सजाता हैं,

कंटक मिले या फूल मिले,

चलना तू सिखाता है।


मझधार से इस जीवन का,

तू ही तो खेवैया है,

पार लगाता तू ही तो,

हर शिष्य की नैया है।


तम के अंधकार को भेद कर,

तू सूरज सा चमकाता है,

कभी कुम्हार बन जीवन में,

बहुत बहुत तपाता हैं।


तप तप कर हम सब,

कुंदन से बन जाते है,

सीख कर तेरे चरणों से,

पदचिन्ह प्यारे बनाते है।


है उपकार पल पल तेरा,

तुझसे ही हिम्मत ताकत है,

जो कभी भी न हार पाए,

मुख पर अब वो मुस्कुराहट है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational