STORYMIRROR

Shelly Gupta

Tragedy

3  

Shelly Gupta

Tragedy

तुम मानो या ना मानो

तुम मानो या ना मानो

1 min
231

तुम मानो या ना मानो

मेरे देश में कानून है,

अक्सर लागू नहीं होता

तो क्या हुआ।


तुम मानो या ना मानो

मेरे देश में संविधान है,

अक्सर उसका मखौल

उड़ जाता है

तो क्या हुआ।


तुम मानो या ना मानो

मेरे देश में सब बराबर हैं

अक्सर दिखता नहीं

तो क्या हुआ।


तुम मानो या ना मानो

मेरे देश में नारी पूजी जाती है,

कहां ये पता नहीं

तो क्या हुआ।

तुम मानो या ना मानो,

तुम मानो या ना मानो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy