STORYMIRROR

Shelly Gupta

Others

4  

Shelly Gupta

Others

हॉस्टल के दिन

हॉस्टल के दिन

1 min
23K

हॉस्टल के दिन भी क्या दिन थे

यारों से दिन शुरू होता था

यारों से खत्म होता था

हर एक बात पे हंगामा खड़ा हुआ करता था


हर सामान सांझा, किसी एक का ना हुआ करता था

पढ़ाई की बातें बस एग्जाम में हुआ करती थी

बाकी सब बातें ही ज्यादा जरूरी हुआ करती थी

घर के खाने की याद बहुत अखरती थी


पेट भर के भी भूख नहीं मिटती थी

हर कोने में एक झुरमुट सा हुआ करता था

हंसी ठहाको से जो गुलज़ार रहा करता था

एक को पड़े डांट तो मजे सब लेते थे


भूत, ड्रामे और ना जाने क्या क्या करते थे

तब हम बेफिक्र हुआ करते थे

हाय हॉस्टल के दिन भी क्या दिन थे।


Rate this content
Log in