STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

" तुम हो तो सब कुछ है "

" तुम हो तो सब कुछ है "

1 min
13


चलो कहीं दूर जाएँ हम

         यहाँ हमें जी नहीं लगता

घुटन होती है अब मुझको

         कोई भी साथ ना देता !!


बहुत उम्मीदें थीं अपनी

         मेरा कोई साथ दे देगा

कभी जो लड़खड़ाऊँ मैं

         मुझे वो थाम ही लेगा !!


नज़र जब दूर तक जाती

         कोई अपना नहीं मिलता

कभी कोई भूल के आके

         कभी अपना नहीं कहता !!


चलो हमदोनों मिलकर के

         अपनी दुनियाँ बसाएँगे

किसी से हमको क्या लेना

         मिलन के गीत गाएँगे !!


जमाना साथ ना दे तो

        मुझे शिकवा नहीं करना

तेरा तो प्यार काफी है

        इसी के साथ ही जीना !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance