STORYMIRROR

Lokeshwari Kashyap

Inspirational

4  

Lokeshwari Kashyap

Inspirational

तुम ही माझी, तुम ही पतवार

तुम ही माझी, तुम ही पतवार

1 min
354


हे कृष्णा, हे प्रीतम , तूने सुन ली मेरी पुकार l

तू ही मेरा जीवन,तू ही मेरा जीवन आधार ll


मैं हूँ कस्ती, जो पड़ी थी बीच मझधार l

हे कृष्णा, तूने माझी बनकर मेरी कस्ती लगाई पार ll


फिर दुखी हूँ,व्यथित हूँ, सुन्दर ले मेरी पुकार l

हे कृष्णा,करो कृपा मुझपर हे करुणावतार ll


बेबस नहीं हूँ, लाचार नहीं हूँ, ना हूँ कमजोर l

बस एक तेरी अदद प्रेम दृष्टि की मुझे दरकार ll


सोचती हूँ क्या हूँ मैं,जानती हूँ कुछ भी तो नहीं l

तेरा कृपा जो मिल जाये मुझे, हो जाऊ मैं मालामाल ll


हे कृष्णा, बजाओ तुम फिर प्रेम मुरलिया l

हर लो नाथ, मेरा तुम जीवन संताप ll


इत देखु, उत देखु, देखु मैं चहुँ ओर l

हे कृष्णा, तेरी दया का नहीं देखु कहीं ओर -छोर ll


तेरी प्रीत समाई, मेरे कण -कण में l

हे कृष्णा, फिर क्यूँ मैं तुझे ढूँढू मधुबन में ll


तुझसे है हर गीत, तुझसे मेरे जीवन में संगीत l

तुम ही मेरी प्रीत कृष्णा, तुम ही हो मनमित ll


तुमसे ही सुबह मेरी, तुम्ही पे मेरी शाम है l

जिस पल तेरा नाम ना लूँ, उस पल को धिक्कार है ll


हे कृष्णा,अंधा क्या चाहे, दो आँखे l

तुमने मुझे अपनाया, ये तेरा उपकार है l


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational