STORYMIRROR

Satyendra Gupta

Abstract

4  

Satyendra Gupta

Abstract

तुझको पुकारूँ प्रभु

तुझको पुकारूँ प्रभु

2 mins
413

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब तो आ भी जाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब दर्शन भी कराओ

वक्त का हारा हूँ, दर्द का मारा हूँ

आंसू ना दिखता तुझको, तुम्हें ही पुकारा हूँ

आंसू ना दिखता तुझको, तुम्हें ही पुकारा हूँ।


किया तो नही था प्रभु, पूजा में कमी

दिया तूने क्यू प्रभु,,मेरी आंखों में नमी

तेरा ही तो आसरा था, दूजा ना कोई 

अब दर्शन दे दो प्रभु, आंखे है रोई


आंखे है रोई प्रभु, क्यू आंखें है रोई

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब तो आ भी जाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब दर्शन भी कराओ।


हम तो थे अज्ञानी प्रभु, तुम तो थे ज्ञानी

अंधकार में है प्रभु, प्रकाश तो दे जाओ

मोह माया में फस गए प्रभु, बाहर निकालो

तुम्ही हो हमारा, हम तो है अब बेचारा

कर्ज के दलदल से, प्रभु करो अब उबारा

करो अब उबारा प्रभु, करो अब उबारा

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब तो आ भी जाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब दर्शन भी कराओ।


हम संतान तुम्हारे प्रभु, हम कहां जाएं

गरीबी में जन्म लिए, क्या गरीब ही मर जाए

तरसे है हरदम हम तो, तरसते ही रह जाए

दया तो दिखाओ प्रभु, ताकि आगे बढ़ जाए

नाम होगा तेरा प्रभु, भक्त तेरा हम कहलाए

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब तो आ भी जाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब दर्शन भी कराओ।


जिस राह को चलते, भटक हम है जाते

भटके है हम प्रभु, अब राह तो दिखाओ

अब ना लो परीक्षा, दर्शन देकर ही जाओ

मेरे बाल बच्चे है, हर चीज को तरसते

मेरे बाल बच्चे है, हर चीज को तरसते

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब तो आ भी जाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब दर्शन भी कराओ।


कष्ट में ही बीता बचपन, आ गई जवानी

कष्ट है वही प्रभु, है वही कहानी पुरानी

अब तो दिखाओ दया, दया अब बरसाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब तो आ भी जाओ

तुझको पुकारूँ प्रभु, अब दर्शन भी कराओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract