STORYMIRROR

Nikhil Kumkum

Inspirational

5.0  

Nikhil Kumkum

Inspirational

तस्वीर की पहचान

तस्वीर की पहचान

1 min
13.5K


रात का दरिया पार कर, हर मुश्किल को पराज कर, अपने दर्दों को रियाज़ कर, नभ की लौ को लाल कर,        

जब तस्वीर क्षितिज पर आई है, तब फूलों का प्रेम प्रस्ताव है आया, कहने लगी ले लो मेरी महक और काया,

तितली ने घर दूर न देखा, मेरा भी रंग कहाँ है फीका, कुछ ने तो जाने फरमाया, कुछ कहे तू स्वामी मैं तेरा साया,                 

मैं पूछूँ उस रात कहाँ थे, जुगनू भी नाराज़ जहाँ थे, अब कहती है कि प्रेम किया है, जीवन तेरे नाम किया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational