STORYMIRROR

Krishna Basera

Romance

2  

Krishna Basera

Romance

तन्हाई : दास्तान-ए-जुदाई

तन्हाई : दास्तान-ए-जुदाई

1 min
388

वो तेरा दबे पाँव आना

वो तेरा यूँ ही मुस्कुराना

वो तेरे ख़्वाबों के समंदर

वो मेरा उनमें डूब जाना

वो तेरे वादे और वो कसमें

वो मेरी बिन निभायी हुयी रस्में

वो तेरा बेवजह रूठ जाना

वो मेरा हफ्तों तक मनाना

वो तेरे आँखों के झरने

वो मेरा फिर सब भूल जाना

वो तेरे लफ्जों का जादू

वो तेरा धीमे से गुनगुनाना

वो तेरी जुल्फों के सायें में

वो मेरा पल पल बिताना

वो तेरा मुझसे बिछड़ना

वो मेरा टूट जाना

वो तेरी मजबूरियाँ

वो मेरा बेबस हो जाना

वो तेरा दूर जाना

वो मेरा मायूस होना

वो तेरी जुदाई

वो मेरी मुझसे रिहाई


वो जो थी, अब तलक है दिल में जिन्दा

वो तेरी कमी, आँखों में नमी और "तन्हाई"।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance