तिरंगे पे अभिमान है
तिरंगे पे अभिमान है
मुझे मेरे तिरंगे पे अभिमान है,
ये तो मेरे भारत की पहचान है,
रहे ऊंचा हमेशा यूं ही.....,
ये तो मेरे भारत का स्वाभिमान है।
मिला हमको जैसे वरदान है,
ये तो हमारी आज़ादी का निशान है,
रहे ऊंचा हमेशा यूं ही....,
ये तो मेरे भारत की शान है।
वो बिल्कुल बेहद ही महान है,
जिसने इस के लिए गंवाई जान है,
रहे ऊंचा हमेशा यूं ही....,
ये तो वीरों की मेहनत का अंजाम है।
वो बिल्कुल बेहद ही नादान है,
जो इसके महत्व से अनजान है,
रहे ऊंचा हमेशा यूं ही...,
ये तो भारतवासियों का ईमान है।
देना हमको यही योगदान है,
करना इसका हमेशा सन्मान है,
रहे ऊंचा हमेशा यूं ही...,
ये तो भारतवासियों की जान है।
करना इसका हमेशा गुणगान है,
रखना इसका हमेशा हमें ध्यान है,
रहे ऊंचा हमेशा यूं ही....,
ये तो मेरे भारत की आन है।