तिरंगा
तिरंगा
तिरंगा जिसकी है शान निराली,
जब भी देश पर संकट आया,
देश के वीर सपूतों ने दिखला कर पराक्रम अपना,
तिरंगा शान से लहराया!
इस बार तीन रंगों की छटा
बिखरी विदेश की धरती पर,
जीत कर स्वर्ण, रजत और
कांस्य पदक ओलम्पिक खिलाड़ियों ने,
विदेश की धरती पर तिरंगा लहराया !
भारत के लाल नीरज चोपड़ा ने,
क्या कमाल कर दिखलाया,
फेंका अपना भाला जीत कर स्वर्ण पदक,
तिरंगे का गौरव बढ़ाया,
जब बजी विदेश की धरती पर धुन राष्ट्र गान की,
तिरंगा भी अपनी मस्ती में लहराया!
लहराता रहे हमारा तिरंगा,
है भारत की आन बान और शान तिरंगा !