STORYMIRROR

Manju Anand

Inspirational

3  

Manju Anand

Inspirational

जिंदगी

जिंदगी

1 min
213

जिंदगी को थोड़ा-सा मुस्कुराने दो,

मत बंद पर्दों में घुटने दो अपनी सांसो को,

थोड़ी ताज़ी हवा तो आने दो।

ढूँढ लो अपनी खुशियों को,

चाहे छुपी हो इधर उधर कहीं भी,

मुरझा रहे फूलों को फिर से खिल जाने दो।

समेट लो कुछ बिखरे पलो को,

जिंदगी में अपनी इन्हें भी शामिल हो जाने दो।

जिंदगी को थोड़ा-सा मुस्कुराने दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational