STORYMIRROR

Maan Singh Suthar

Inspirational

4  

Maan Singh Suthar

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
300

तीन  रंग  की तिरंगे की अद्भुत छटा मेरा अभिमान है।

मेरा सिर झुकता है सिर्फ इसके आगे, ये मेरा स्वाभिमान है।।


केसरिया रंग वीरों की गाथा कहता आया है सदियों से।

अखंडता  का  ही अखंड  प्रतीक मेरा भारत महान है।।


सफेद रंग है शान्ति की परिभाषा अपने आप में समेटे हुए।

ये सफ़ेद रंग श्रीराम नानक और बौद्ध का ही आख्यान है।।


हरा रंग हरियाली लिए सम्पूर्ण भारत के अन्न का प्रतीक।

कहीं कहीं पर पेड़ पहाड़ और कहीं पर खेत खलिहान हैं।।


मध्य में एक चक्र समय के चौबीस घंटों का प्रतीक लिए।

हजारों कुर्बानियों को समेटे गर्व है मुझे मेरा भारत महान है।।


तिरंगे की आन बान और शान की खातिर हम मर मिटेंगे।

हमारे हृदयमें बसा है तिरंगा, सिर ऊंचा है आंखों में आन हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational