STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

तिरंगा प्यारा

तिरंगा प्यारा

1 min
309

ये राष्ट्रीय ध्वज हमारा,

तन मन धन इस पर वारा।

गणतंत्र दिवस पर घर-घर,

लहराए  तिरंगा  प्यारा।।


ये तीन रंगों से सजा है,

ये भारत की धजा है,

इसे देख मन में बहती,

देश प्रेम की पावन धारा।

लहराए तिरंगा प्यारा।।


जब-जब झंडा फहराए,

हम सबको एक बनाए,

इसके नीचे खड़ा हुआ,

गर्व  से भारत सारा।

लहराए तिरंगा प्यारा।।


ये देश की अमर निशानी,

वीरों  ने  दई कुर्बानी,

इसे माने भारत माता,

सब बोले जयहिंद नारा।

लहराए तिरंगा प्यारा।।


राष्ट्रीय  पर्व  जब आए,

हम सहर्ष इसे फहराए,

कहे 'भारती' बना तिरंगा,

हम सबकी आंख का तारा।

लहराए  तिरंगा  प्यारा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational