तेरी खुशी
तेरी खुशी
ए दिल,तेरी खुशियों के बिना भी,ये जहां वीराना लगता है।
तेरी हँसी से ही तो,बहारों का आना सजता है।।
तुझसे जब एक पल भी बात न हो,
काजल भी आँखों में नही,जंचता है।
इस चेहरे पर न ही,कोई नूर का रंग फबता है।।
तेरी खुशी की तो हर पल,मैंने मांगी है दुहाई।
तेरा खामोश होने पर,होती है बहुत रुसवाई।।
आ तू भी देख ले,तेरी हँसी के बगैर कितने उदास हुए हम।
ए दिल,रब से एक ही दुआ मांगी हमने,कभी आँखे तेरी हो न नम।।

