जिंदगी
जिंदगी
जिंदगी के बारें में,आज आपको क्या सुनाएँ।
प्रीत,प्यार से भरी हो तो,तभी ये जिंदगी मुस्काए।
देखो ! कभी हर किसी के आगे,ये आंसू न लुढ़क जाएँ।
गर जिंदगी को कोसना शुरू किया,जिंदगी श्राप बन जायें।
सच मानों दोस्तों,जिंदगी है तो हम हैं।
फिर क्यूँ आँखें,किस बात पर नम है।
जिंदगी को जब सच में हमें,मुस्कान से जीना आ जाए
तो सब दुखों को भी हमें,खुशी बना कर पीना आ जाए।
आओ ! जी भर कर प्यार कर लें,इस जिंदगी अनमोल से।
रंगीन बन जाएं,ये जिंदगी धैर्य,विश्वास,प्रीत के बोल से।
