STORYMIRROR

Rashmi Nair

Romance

3  

Rashmi Nair

Romance

तेरे नाम

तेरे नाम

1 min
340

सोचा था दूँ रोशनी सूरज की

होता गर बस में मेरे


भर दूँ तारे आँचल में तेरे

गर वो होते बस में मेरे


सोचा था बादल बनके

बरसूँ आंगन में तेरे


पर वो भी नहीं वो भी मेरे

खिला कर फूल खुशियों के


महका दूँ जीवन को तेरे

पर वो भी नहीं बस में मेरे


बस इक दिल है बस में मेरे

कहो तो कर दूँ हवाले तेरे


तोड़े या जोड़े तेरे है नाम तेरे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance