तेरे ख्याल से
तेरे ख्याल से
होता है जब मन उदास , तो मन को गुदगुदाती हूँ
तेरे ख्याल से
अस्त- व्यस्त होती हूँ जब , तो खुद को संवारती हूँ
तेरे ख्याल से
लम्बी रातों में जब आती नहीं नींद , तो खुद को जगाती हूँ
तेरे ख्याल से
जिंदगी लगती है बेमानी जब , तो लगाती हूँ ललक जीने की
तेरे ख्याल से
थकने लगती हूँ सूनी राहों पर जब चलते – चलते
तो मंजिल पाती हूँ
तेरे ख्याल से
जीवन में आए पतझड़ को , फिर मधु-मास बनाती हूँ
तेरे ख्याल से.

