STORYMIRROR

Snigdha Saxena

Inspirational

3  

Snigdha Saxena

Inspirational

कोशिश न कर

कोशिश न कर

1 min
8

स्वाभिमान से जी, 

अहंकारी बनने की कोशिश न कर |

अपनी कमियों को देख,

कमी दूसरे की देखने की कोशिश न कर |

विनम्रता को साधन बना, 

क्रोधी बनने की कोशिश न कर |

बेसहारा का सहारा बन, 

दूजे का आसरा लेने की कोशिश न कर |

आत्मविश्वासी बन आगे बढ़,

विश्वासघाती बनने की कोशिश न कर |

हाथ फैला, सिर उठा, ऊँची उड़ान भर,

नीचे गिराने की किसी को कोशिश न कर | 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational