अतीत की याद
अतीत की याद
मन हुआ कुछ लिखा जाए
बीते हुए पलों को फिर से जिया जाए
उन ख़ुशनुमा पलों को फिर संजोया जाए
वो पल जब चहकता रहता था आँगन
भाई बहनों की किलकारियों से
वो लड़ना भाई बहन का
वो रूठने मनाने का दौर
आज फिर से जिया जाए
खो सा गया कहीं माँ का लाड़
शाम को मिलने वाला पिता का दुलार
वो छुअन माँ बाप के प्यार की
फिर से महसूस की जाए
साथ बैठकर कैरम खेलना
साँझ ढले छत पर पानी देना
खाना खाकर बातें करना
कितना प्यारा समय था वो
जो दब गया ज़िम्मेदारियों के बोझ तले
आज बड़े तो हो गए हम
पर इससे तो बच्चे ही अच्छे थे
न खाने की फिक्र न सोने की
न वर्तमान की न भविष्य की
बस माँ बाप के साये में
बेफिक्र बचपन जीते हम
अतीत की गोद में
जी भर कर जीते हम।
