प्रेम
प्रेम
1 min
314
प्रेम क्या है
धड़कन है दिल की
बंधन है रिश्तों का
मिलन है भावों का
लगन है मीरा की
तड़प है राधा की
करुणा है कृष्ण की
त्याग है उर्मिला का
अभिमान है लक्ष्मण का
वनवास है सीता का
विश्वास है राम का
तपस्या है पार्वती की
प्रतीक्षा है शिव की
कहीं मिलन है
तो कहीं बिछोह है
अहसास है अनछुआ-सा
आधार है संबंधों का
मौन सहमति है मनोभावों की
अनंत है, अनवरत है
असार है, शाश्वत है
यही है प्रेम की भाषा
यही है प्रेम की परिभाषा !!!
