STORYMIRROR

Snigdha Saxena

Others

3  

Snigdha Saxena

Others

चले आना

चले आना

1 min
255

जब कुछ कहने का मन करे, तब चले आना

जब नहीं लगे कहीं मन, तब चले आना

जब लगे कुछ छूटा हुआ सा, तब चले आना

जब याद आए कोई अपना सा, तब चले आना

जब हँसना हो खुलकर, तब चले आना

जब आगे बढ़ जाए सब, तब चले आना

जब बुलाए कोई प्यार से, तब चले आना

जब काटने लगे अकेलापन, तब चले आना

जब बात हो साथ की, तब चले आना

जब बात हो एहसास की, तब चले आना

जब लगे सब पराए, तब चले आना

जब खोने लगो खुद में, तब चले आना

जब थक जाए नयन, तब चले आना

कोई है अपना - सा, उसे पाने, चले आना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन