नवभोर
नवभोर
नए वर्ष का आगाज़ हुआ और वृक्ष की शाख से एक और पत्ता झड़ा,
कुछ पुराने किस्से-कहानियाँ रिश्ते-नाते पीछे छूटे और कुछ नए बने,
कहीं तिमिर का अंधकार तो कहीं सूर्य का उज्ज्वल प्रकाश मिला,
आशा और निराशा के बंधन से फिर एक नया प्रकाश पुंज खिला,
प्रकृति ने नव श्रृंगार किया और मन के उल्लास को स्वीकार किया,
आशाओं के झूले में सभी ने नव मल्हार का गान किया,
जो बीत गया, उसे जाने दो, आगे की राह पर बढ़े चलो,
अपने सपनों को पूरा करने, उस लक्ष्य को तुम भेद चलो
नवभोर के नव संकल्प को तुम अब तो साकार करो
अब तो साकार करो
