STORYMIRROR

Snigdha Saxena

Others

3  

Snigdha Saxena

Others

यादें

यादें

1 min
405

जिंदगी के सफ़र में बहुत याद आती है यादें 

कभी महफ़िल में तो कभी तन्हाई में साथ देती हैं यादें 

अकेले पथ पर पास में रहती हैं यादें 

साथी चला जाए पर दिल में बसी रहती हैं यादें 

मौसम के साथ अपना भी रुख बदलती हैं यादें 

कभी खुशगवार तो कभी व्यथित कर देती हैं यादें 

कभी बिछड़ों को अपनों से मिला देती है यादें 

कभी खुद को तो कभी जीवन को बदल देती हैं यादें 

रोते-रोते हँसना सिखा जाती हैं यादें 

तो कभी जीवन से प्यार करना सिखा देती हैं यादें। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन