STORYMIRROR

VRUSHTI ZAVERI

Drama Romance

3  

VRUSHTI ZAVERI

Drama Romance

तेरे आने से.......!

तेरे आने से.......!

1 min
309

जिंदगी कुछ पलो की है,

पर तेरे साथ बिताया गया हर लम्हा यादगार है

तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई,

की पंक्तियां बेशक मुझे याद ना हो ,

पर तेरे आने से जिंदगी से प्यार बेमिसाल है।


आई लव यू कहना शायद मैं कभी तुझे कहना भूल जाऊँ,

पर मेरे दिल की धड़कन तेरा ही नाम लेती हर बार है।।

तेरे आने से आईना ना देखा हो मैंने इतनी बार ,

पर तेरी आंखों में खुद को निहारा हजारों बार है।


तेरे साथ बड़े बड़े वादे ना किए हो मैंने,

पर तेरे साथ जिंदगी गुजारने का ख्वाब देखा हर रात है

मैं शायद दुनियादारी से अंजान हूं,

पर तू है मेरा ..मैं हूं तेरी .. तेरे संग है रहना ..

तेरे संग ही जीना मांगा मैंने अपने खुदा से हर बार ये।।


    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama