STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Inspirational

आस्था की शक्ति

आस्था की शक्ति

1 min
405

सब कर लीजिए माता रानी की भक्ति।

क्योंकि नहीं है कोई इससे बड़ी शक्ति।

माता में आस्था की शक्ति में बहुत दम।

इससे ही हमारे सारे दुख हो जाते कम।


आस्था की शक्ति से पाप जायेंगे धुल।

सौभाग्य के बंद द्वार भी जायेंगे खुल।

आस्था की शक्ति बड़ा पर्वत दे हिला।

खोया हुआ सुख हमें वापस दे दिला।


हे भक्तों, आप सोचते हैं इतना काहे।

माता केवल आस्था और श्रद्धा चाहे।

निर्धन या धनी, माता अंतर नहीं माने।

यह केवल सच्चा भक्ति भाव ही जाने।


आरंभ कीजिए माता रानी की प्रार्थना।

यदि है माता के आशीर्वाद की कामना।

सत्कर्म और भक्ति का मिलता है फल।

संसार में यही एक मात्र सत्य है अटल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama