STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Romance

3  

सोनी गुप्ता

Romance

तेरे आने की आहट

तेरे आने की आहट

1 min
169

तेरे आने की जो आहट हुई दिल में 

चांद भी झांकने लगा बादलों की ओट से

हम तो तुम्हारे दीदार को तरस रहे थे

तुम जब आए तुम हमारे सामने 

ऐसा लगा बादलों से सितारे बरस रहे थे


तुम्हारे और करीब आने पर

नूर तुम्हारा देखने चांद भी निकल गया 

नजरों से जब नजरें मिली हमारी

तुम्हें देख दिल हमारा बर्फ सा पिघल गया


जाने कब से दूर रह हम तरस रहे थे 

तुम मिले हमें अंधेरे में उजाला नजर आया

यहाँ कुछ ना बदला जमाने की रोक से

तेरे आने की जो आहट हुई दिल में 

चांद भी झांकने लगा बादलों की ओट से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance