STORYMIRROR

प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Inspirational

4  

प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Inspirational

तब सभी सैनिक हैं🙏🇮🇳🙏

तब सभी सैनिक हैं🙏🇮🇳🙏

1 min
203


बन जायें गर सभी

आदर्श नागरिक

समझ जायें अपने कर्तव्य

तब सभी सैनिक हैं।।

अपने अपने क्षेत्रों में

करने लगें

निष्ठा और लगन से

जिम्मेदारियों को पूरा।

तब सभी सैनिक हैं।।

सबको पता हो समाज में

अपनी भूमिका के निर्वहन का

बीड़ा उठाले जो पूर्ण करने का

तब सभी सैनिक हैं ।।

जो संभालें अपने घर

संपूर्णता में और

गढ दें व्यक्तित्व

अपनी संतानों का

तब सभी सैनिक हैं ।।

अपनी सभ्यता औ संस्कृति पर

करते जो जां निछावर

करते धर्म को धारण

साँसों के जैसे अंतर में

तब सभी सैनिक हैं।।

समानता भाईचारा

गरीबी हटाओ नारा ना हो

सत्य में बदलने का संकल्प हो

मानसिकता में पलता हो

तब सभी सैनिक हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Similar hindi poem from Inspirational