STORYMIRROR

शशांक मिश्र भारती

Abstract Classics

4  

शशांक मिश्र भारती

Abstract Classics

सूर्य देव का पर्व छठ

सूर्य देव का पर्व छठ

1 min
1

छठ मैया का पर्व महान
कार्तिक शुक्ल पक्ष में आता,
वैदिक युग से श्री गणेश
प्रकृति तादात्म्य समझाता।
लोक आस्था से जुड़ा पर्व
मातृभूमि का मौन निमंत्रण,
असीम आस्था अलौकिक रंग
निर्मल भाव गीत आमंत्रण।
नहाय खाय से आरम्भ होता
घण्टे छत्तीस निर्जला उपवास,
नदी तालाब जलाशय पूजास्थल
उषा अर्घ्य से पारण उपवास।अस्ताचलगामी को पूजे पर्व
संतान आरोग्य कर दे पर्व ,
मानवता की उषा से आरम्भ पारंपरिकप्रसाद ठेकुआ पर्व।
अब देश विदेश में गुंजायमान प्रत्यक्षदेव सूर्य का महान पर्व,
राजा प्रियंवद जिसके प्रथमव्रती
कसार नारियल गन्ना अदरक पर्व । कहीं सूर्य की बहन छठ मइया
ब्रह्मा की मानस पुत्री यह मइया, परम्परा लोकमान्यता भले अलग अपनी मिट्टी से जोड़ती मइया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract