STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Action Classics Fantasy

4  

Sumit. Malhotra

Action Classics Fantasy

सूरज चांद की शादी।

सूरज चांद की शादी।

1 min
277

यारों आज मैं कल्पना अलग करता हूं,

सूरज और चांद की शादी अगर होती।


सूरज और चांद की जोड़ी कैसी लगती,

क्या दो हंसो का जोड़ा ये भी कहलाती।


सूरज और चांद की शादी में बारातियों,

में तारे उल्कापिंड और धूमकेतु ही आते।


अगर कल्पना करें हम कि धरतीवासी भी,

बारातियों की उस टोली में कैसे शामिल होते।


त्रिदेव भगवान शिव-ब्रह्मा-विष्णु जी सपरिवार,

और सभी देवता और देवियां भी शामिल होती।


सचमुच में सोचकर ही कितना आनंद महसूस करें,

कल्पना में इंसान भगवान और तारे संग बाराती बनें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action