STORYMIRROR

Himanshu rawat

Romance

3  

Himanshu rawat

Romance

सूरज और चाँद का प्यार

सूरज और चाँद का प्यार

1 min
346

सूरज और चाँद का प्यार

एक अजीब प्रेम कथा है यार

इतने दूर हैं फिर भी

करते हैं एक दूसरे से प्यार।


सूरज की गर्मी चाँद का ठंडा संसार

मिल नहीं सकते कभी दोनों

सूरज की गर्मी चाँद को जला देगी यार,

इन्सान तो सिर्फ दो दिन याद करता है चाँद को

ईद और करवाचौथ के बहाने

हर दिन तो सूरज करता है

चाँद का दीदार।


करोडों सालों से कर रहे हैं

मिलने का वो इंतज़ार

जाने कब होगा पूरा

उनका अधूरा प्यार।


अभी थोड़ा और वक़्त

करना पड़ेगा उन्हें इंतज़ार

तब शायद जाके कहीं

पूरा होगा उनका प्यार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance