STORYMIRROR

Anju Agarwal

Inspirational

4  

Anju Agarwal

Inspirational

सुनो लड़कियों

सुनो लड़कियों

1 min
219

सुनो लड़कियों...

मत भूलना..

हंसना, खिलखिलाना

महकना, चहकना,                    

लहकना, हुलसना..


सुनो लड़कियों...

मत सुनना..

बातें जो डराती हैं..

तुम्हें कमजोर बनाती हैं..

रोकतीं है पर्वत चढ़ने से..

डपटतीं है खुद को पढ़ने से..


सुनो लड़कियों...

मत छोड़ना..

सपने देखना, स्वप्न बुनना,

आगे बढ़ना, ऊपर चढ़ना,

मनपसंद कपड़े पहनना,

खाना-पीना, बाहर जाना,

धूमधाम से जन्मदिन मनाना..


सुनो लड़कियों..

मत होना..

उदास, बेबस, लाचार..               

आधी दुनिया पर हक है तुम्हारा..

मत होना जीवन से बेजार..


सुनो लड़कियों...

मत डरना...

इससे, उससे, सबसे..             

घूरती आंखों से, 

अंधेरी रातों से,

किसी की बातों से,

वर्तमान से, 

भविष्य से, 

किसी से भी..


सुनो लड़कियों...

चुन लेना..

फैसले, खुशियां, 

रास्ते, साथी..

चुनना अपनी पसंद का खाना..

अपनी पसंद की फिल्म..

अपनी पसंद के कपड़े..

क्योंकि..

कोई और नहीं चुनेगा.. 

तुम्हारी पसंद..


सुनो लड़कियों...

हार से मत घबराना.. 

पर कोशिश करना, 

जीतने की..

क्योंकि..

तुम्हारी जीत ही करेगी..

मान मर्दन उनका..

जो चाहते हैं कब से..

हारते हुए 

देखना तुम्हें..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational