STORYMIRROR

Anju Agarwal

Inspirational Children

3  

Anju Agarwal

Inspirational Children

जाओ बच्चों भागो दौड़ो..

जाओ बच्चों भागो दौड़ो..

1 min
345

जाओ बच्चों भागो दौड़ो! 

नभ के सारे तारे छू लो! 

आसमान की सैर करो तुम, 

दुनिया को मुट्ठी में कर लो! 

रुको नहीं, तुम चलते जाना! 

झुको नहीं, तुम बढ़ते जाना! 

आसमान के तारे ले लो! 

तुम सारे के सारे ले लो! 

बाधाओं से मत घबराना! 

हर रस्ते पर चढ़ते जाना! 

जैसे ही तुम थक जाओगे,

दूर वही मंजिल पाओगे!

सच्चाई की राह ना भूलो! 

भागो जल्दी उसको छू लो! 

जाओ बच्चों भागो दौड़ो! 

नभ के सारे तारे छू लो!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational