STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance

सुनहरा चाँद तू मेरा

सुनहरा चाँद तू मेरा

1 min
24.2K

सुनहरा चाँद तू मेरा

महकता फूल तू मेरा

मेरा दिल तुझ से धड़के है

तुझे पाने को तड़पे है

तू बन जा सफर मेरा

तू ही है आशियां मेरा

सुनहरा ...............


ख्वाबों में है तू मेरा

हकीकत में भी है मेरा

तू साँसों के सरगम में

तू है मेरे जीवन में

तू ही बन जा अब आईना मेरा

सुनहरा .............


मैं हो जाऊँ तेरा 

तू हो जाये मेरा

मैं बन जाऊं दिल तेरा

तू हो जाये दिल मेरा

तेरे होने से सब महसूस होता है


तू ही मेरे पास होता है

तुझी से दिल धड़कता है

तेरे होने से ही 

 होता है सुबह-शाम मेरा

सुनहरा........


तेरे खातिर सबसे लड़ता हूँ

तुझे खोने से डरता हूँ

तुझी से मैं सँभलता हूँ

तुझी से मैं प्यार करता हूँ

तू ही बन जा अब इश्क मेरा

सुनहरा.......


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance