STORYMIRROR

Pranali Anjaria

Drama

3  

Pranali Anjaria

Drama

सुंदरता क्या है

सुंदरता क्या है

1 min
540

आँख को नहीं, जो मन को भाए वो है सुंदरता

जिसको देखकर सभी के चेहरे

खिल जाए वो है सुंदरता।


जिसके आने से बिना महफिल,

माहौल बन जाए वो है सुंदरता

जिसके आने से हवा खुशनुमा और

आँगन रंगीन बन जाए वो है सुंदरता।


कुछ बातें जिसकी दिल को छूकर

नया एहसास कराए वो है सुंदरता।

झूठ के आगे कभी न हारे,

सच बोले और बुलवाए वो है सुंदरता।


जिसकी समझदारी बड़ों जैसी,

लेकिन दिल हो बच्चो जैसा वो है सुंदरता।


हम तो इतना ही जानते हैं,

वरना लोग पता नहीं कहाँ भटकते

और खोजते हैं सुंदरता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama