STORYMIRROR

Rajkumar Jain rajan

Inspirational

4  

Rajkumar Jain rajan

Inspirational

सुबह का भुला

सुबह का भुला

1 min
412

सुबह का भुला

यदि लौट आये शाम को

तो उसे भूला नहीं कहते

यह एक सुंदर, सर्थक विचार है

जिसने बदल दिए 

जिंदगी के रंग


जिसके पांव जमीं पर 

रहते हुए

जमीन पर नहीं टिकते

इंसानियत के नाम पर

विचारधाराएं सरे आम बिकती


कई कई झूठ

इंसानियत को नकाबपोश कर

चलते रहते बदरंग

कदम बढ़ते 

अपराध वृति की तरफ

जो करते इंसानियत को बदरंग


अचानक यदि होने लगे

अपराध बोध

अपने कर्मों की आंच जलाने लगे

अन्तर्मन को


और चल पड़े वह सद्ऱाह पर

मानवता की सेवा में

जीवन के उत्कर्ष में

तो माफ है सब

कहेंगे ,सुबह का भुला

शाम को घर लौट आया

यह बहुत बड़ी बात है !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational