STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

4  

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

स्त्रियां सदियों से ऐसी ही है

स्त्रियां सदियों से ऐसी ही है

2 mins
435

स्त्रियों के क्या कहने

हर चीज बचाकर रखती है

छोटी छोटी चीजों को 

सजा संवार कर रखती है


अन्न का कनस्तर ना खाली रखती

मुट्ठी भर अनाज सदैव रखती

अन्न भंडार ना खाली होने देती

कहना इनका इस से बरकत होती है


खाने में स्वाद कम ना होता

जीवन में मिठास बना रहता

कम में ही स्वादिष्ट भोजन बनाकर

जानें कितने तेल मसाले बचा लेती है


न जाने कितनी चीजें को

संभाल संभाल कर रखती है

भंडार कक्ष में भी संजोकर

कितनी भूली बिसरी चीजें रखती है


पुरानी से पुरानी तस्वीरों को

यूं संभाल कर रखती है

और कोई कदर ना कर पाता

स्त्रियां सदैव कद्र करती हैं


नए पुराने कपड़ों को 

यूं सहेज कर रखती है

ना जाने कब कौन काम आ जाए

यूं संभाल कर रखती है


एक स्त्री अपनी परिकल्पना में

समय की एक ही धारा में

कभी खुद को स्थापित और 

कभी खुद को निर्वासित करती है


यह अपना दुख जल्दी नहीं कहती

लबों पर मुस्कान रखती है

दिल तोड़ देता है इंसान तो

ईश्वर के पास दुख गिरवी रखती है


यादों को अपने मन में

ऐसे समेट कर रखती है

जैसे ताजे फूलों में 

खुशबू सी बनी रहती है


घर की जिम्मेदारियों को 

ऐसे ओढ़कर रखती है

किसी को पता ना चल पाता

हर काम समय पर करती है


वह कभी नहीं मरती

ताउम्र जंग लड़ती है

अपने और अपनों के लिए 

वो तो शहीद हो जाती है


कितनी भी चंचल चपला हो 

वो गंभीर हो जाती है

कैसी भी परिस्थिति हो 

हर जगह ढल जाती है


काम याद आ जाए तो 

काम से नहीं चूकती है

नींद की झपकी जो आ जाए

आंखों में बचाकर रखती है


हर कुछ बचा लेती है वो

सबकी इच्छा पूर्ण करती है 

पर दो घड़ी का सुकून

अपने लिए कहां बचा पाती है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational