STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational

4  

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational

सपनों की कोई उम्र नहीं होती।

सपनों की कोई उम्र नहीं होती।

1 min
686

सपनों की 

कोई उम्र नहीं होती,

मन में दृढ़ संकल्प हो

कुछ करने का हौसला हो

तो कुछ भी मुश्किल नहीं होती,

हर उम्र में 

अपनी ख्वाहिशों को

नया आयाम दिया जा सकता है,

दुनियां को सिखाया जा सकता है

जीतने का हुनर।

जिंदगी की दौड़ में

चाहे भले पीछे छूट गए हो हम,

पर अपनी नाकामियों

से सबक ले कर

जीत के पथ पर,

बाधाओं को पार कर

लक्ष्यों को साधा जा सकता है,

एक नया इतिहास 

रचा जा सकता है।

मन में उत्साह का

लावा धधका कर,

दिल में हजारों जुनून पैदा कर,

कुछ कर गुजरने की

चाहत हो दिल में अगर,

तो जोखिमों से ना डर

बस कुछ कर गुजर।

हर चुनौतियों को

सहर्ष स्वीकार कर,

मुश्किलों में भी

उम्मीदों की ज्योति जलाकर

बस अब आगे बढ़,

तो सपने 

साकार करने से

रोक नहीं सकता कोई तुझे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational