सफलता का सुनहरा सफर
सफलता का सुनहरा सफर
चेहरे पर आत्मविश्वास
दिल में जज्बा जोश लिए
ओलंपिक में इतिहास रच डाला
अपने देश को गोल्ड मेडल दिलाया है
सफलता का सुनहरा सफर नीरज चोपड़ा ने दिलाया है।
नीरज चोपड़ा ने किया सपना साकार
पूरे भारत का रॉक एंड रोल वो कहलाया है
देश की शान बन भारत का मान बढ़ाया है
आज पूरे देश ने मिलकर खुशियों का जश्न मनाया है
सफलता का सुनहरा सफर नीरज चोपड़ा ने दिलाया है।
गर्व से सर आज ऊंचा किया देश का
टोक्यो ओलंपिक में ऐसा फेंका भाला है
देश का नाम किया रोशन आज इतिहास रच डाला है
सफलता का सुनहरा सफर नीरज चोपड़ा ने दिलाया है।
जापान में अपने देश का तिरंगा लहराया
स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया नाम देश का
बहुत ही खूबसूरत और सुनहरा पल यह आया है
देखो आ गई खुशियाँ आज हमारा पूरा देश मुस्कुराया है
सफलता का सुनहरा सफर नीरज चोपड़ा ने दिलाया है।
दृढ़ संकल्प संघर्ष और मेहनत से
नीरज चोपड़ा ने सुनहरे पन्नों को सजाया है
देश के उपवन में खिल गया स्वर्णकमल आज
अपने हौसले सतत संघर्ष से जीत का बिगुल बजाया है
जीत से भारत की झोली में अनमोल स्वर्ण पदक आया है
सफलता का सुनहरा सफर नीरज चोपड़ा ने दिलाया है।