STORYMIRROR

Smita Singh

Inspirational

4  

Smita Singh

Inspirational

संगीत और जीवन

संगीत और जीवन

1 min
425

गायन,वाद्य, नृत्य से गुंजायमान है,सत्य है!संगीत जीवन की मुस्कान है,

प्रत्येक शैली इसकी विशेष, मन के पंखों की खुबसूरत उड़ान है।


सांसो की बयार से, हृदय के स्पंदन में जीवंतता का राग है,

नवजात शिशु के रूदन में,मां के पुनर्जन्म का आलाप है।


संगीत सुकून ही नहीं मन का,भावनाओं की व्यापक्ता है,

शब्द अगर पराजित हो भी जाये,संगीत वहा मौन की सार्थकता है।


संपूर्ण ब्रह्मांड की आत्मा, मन की निश्छल उड़ान का द्योतक है,

जीवन का आकर्षण और सकारात्मक विचारों का गौमुख है।


पावन धरा अपनी धूरी में घूमती,ना जाने कितने राग सुनाती है,

नदियों,पाषाण, पत्तियों,पक्षीयों के कलरव से आनंदमय सुरों को सुनाती है।


संगीत ईश्वर का वरदान धरा को , आत्मा के संतोष का मार्ग है,

मधुरता में इसकी वसंत सी मादकता,एकांत में विरहन सरीखी आग है।


प्रभाव इसका शक्तिशाली,सारे जहां में अव्वल इसका मुकाम है,

भाषा इसकी दिल से वाबस्ता,हर इंसान इसका गुलाम है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational