STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational

तकलीफें कहां नही...

तकलीफें कहां नही...

1 min
260

तकलीफें कहां नहीं है वो तो हर राह में है,

जिंदगी जीने के अंदाज में है,

मंजिल पाने की कोशिशों में है,

बुलंदियों को छूने की राहों में है,

आखिर ऐसा कौन सा स्थान है,

जहां खुशियों की ही भरमार है,

तकलीफें तो हर मोड़ हर चौराहे पर है,

पर उनसे भागने में समझदारी नही है,

बल्कि उनका सामना करने में,

उनको चुनौती देने में,

उनसे लड़ने में,

उनको हराने में आपकी सफलता है,

क्योंकि तकलीफें तो हर कहीं है,

वो आपको डरा सकती है,

पर आपकी ताकत आपकी हिम्मत को नहीं,

और आपके विश्वास को झुका नहीं सकती,

इसलिए धैर्य के साथ उनका सामना करो। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational